फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उस्मान के शतक से रुक्मणी एकेडमी की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग के पहले मैच में रुक्मणी एकेडमी ने यूथ एकेडमी को 226 रन से हराया। दूसरे मैच में पारकर एकेडमी ने जिगर एकेडमी को चार विकेट से मात दी। दोनों मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद उस्मान ने 114 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान देव पैसल ने 73, मोहम्मद कैफ ने नाबाद 59 रन बनाए। यूथ एकेडमी के लिए गेंदबाजी में नवीन ने दो व संदीप ने एक विकेट लिया।
बड़े लक्ष्य के दबाव में यूथ एकेडमी की पूरी टीम 26 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह रुक्मणी एकेडमी ने 226 रन से जीत हासिल की। आदित्य गुप्ता ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। रुक्मणी एकेडमी के लिए गेंदबाजी में कौनैन, अब्दुल रहमान, कृष्णा यादव व मोहम्मद जमी ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद उस्मान को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में टॉस जीतकर पारकर एकेडमी ने फील्डिंग की। जिगर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन बनाए। अरबाज ने 46 व आरिज ने 38 रन बनाए। पारकर के लिए अक्षय व आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पारकर एकेडमी ने महज 20 ओवर में चार विकेट से मैच जीत लिया। टीम के लिए वीरप्पन ने सर्वाधिक 67 व सुहैल ने 42 रन की पारी खेली। जिगर एकेडमी के लिए अरहन ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वीरप्पन को चुना गया।
अंपायर की भूमिका खैम सिंह, जेपी सिंह व उजैफ और निखिल ने निभाई। स्कोरर चंद्रप्रताप व ऋतिक गौतम रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, मोहम्मद हसीन, हिमांशु शर्मा, सौरव कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें