चारागाह की 100 बीघा भूमि पर कब्जा कर बो दी फसल
अगवानपुर में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ना, गेहूं और लेहटे की फसलें उगाई जा रही है। इससे कान्हा गोशाला के पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। गोशाला प्रबंधन को पशुओं के लिए महंगा चारा खरीदना पड़ रहा है। पिछले वर्ष ही प्रशासन ने अभियान चलाकर चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया था। लेकिन अब फिर से जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।
राजस्व महकमे ने पिछले साल अभियान चलाकर करीब 200 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। विभाग ने यहां सीमेंट के पिलर खड़े कर दिए थे। इसी 200 बीघा में से 140 बीघा जमीन अगवानपुर नगर पंचायत को दी गई थी। ताकि गोशाला के पशुओं के लिए चारे की बुवाई हो सके। लेकिन स्थानीय लोगों ने पिलर को हटाकर जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया और फसल की बुवाई कर दी।