22 युवतियों को मिलेगा माैका
एसपी यातायात ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सोमवार को दाैड़ से गैरहाजिर रहीं 22 युवतियों के पास दो दिन का माैका है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन होने वाली दाैड़ में वह शामिल हो सकती हैं। इसके बाद उन्हें माैका नहीं दिया जाएगा।
381 अभ्यर्थी हुईं सफल, 97 को मिली निराशा
सिपाही भर्ती परीक्षा की मुख्यालय से भी ऑनलाइन माॅनीटरिंग की गई। सोमवार को 500 युवतियों को दौड़ में शामिल होना था लेकिन 478 ही पहुंचीं। इनमें से 381 युवतियों ने निर्धारित समय सीमा में 2400 मीटर की दौड़ पूरी की। इस दाैरान 97 युवतियां पास नहीं हो सकीं। इनमें छह घायल हुईं युवतियां भी शामिल हैं। एसपी यातायात ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी तक जारी रहेगी। मंगलवार को 800 और तीसरे दिन एक हजार से अधिक युवतियां दाैड़ में शामिल होंगी।
भर्ती स्थल पर मानक के अनुरूप ट्रैक है। पहले से अभ्यास करने वाली लड़कियों ने 13 से 14 मिनट में दौड़ पूरी कर ली। अभ्यास नहीं करने वालों को परेशानी हुई। मौके पर फिजियोथिरेपिस्ट, डॉक्टर के अलावा पीने के पानी की व्यवस्था है। लड़कियों के घायल होने के समय धूप भी अधिक नहीं थी। - सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद
पिता के सपने को पूरा करूंगी
मैंने दो महीने की तैयारी में सिपाही भर्ती की दौड़ पूरी की है। 2.4 किमी की दौड़ 12 मिनट 22 सेकेंड में पूरी कर ली। मैं बीए एलएलबी की छात्रा हूं। पहले ही प्रयास में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली। मेरे पिता किसान हैं और उनका सपना मुझे वर्दी में देखने का है। मैं पिता का सपना जरूर पूरा करूंगी। - काजल सैनी, बिजनाैर
40 दिन तक की तैयारी
मैंने निर्धारित 14 मिनट से दो मिनट 23 सेकेंड पहले ही दौड़ पूरी कर ली। यह दौड़ मैंने केवल 40 दिन की तैयारी में पूरी की। इससे पहले दिल्ली पुलिस की परीक्षा दे चुकी हूं लेकिन पैर में चोट लगने की वजह से दौड़ में असफल हो गई थी। लिखित परीक्षा में नंबर अच्छे हैं। उम्मीद है कि पुलिस में जाने का सपना इस बार पूरा हो जाएगा। - प्रीति, बिजनाैर