फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भविष्य ज्योति... आज पंचायत भवन में मेधावियों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला और डीएमआर हॉस्पिटल, डीएमआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार एक अगस्त को जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। पंचायत भवन में सुबह 10:30 बजे से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2026 का आयोजन होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिज्ञासा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सीपी सिंह और इंडियन बुक हाउस के प्रबंध निदेशक सुनील अरोड़ा का विशेष सहयोग रहेगा। सभी चयनित विद्यार्थियों को अपनी अंकतालिका की छायाप्रति साथ लानी होगी। किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9719143221 पर संपर्क किया जा सकता है। समारोह में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 के जिला टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना और अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। साथ ही सफलता के टिप्स भी देंगे।

वर्जन
प्रतिभा को सही समय पर पहचान और सम्मान मिलना ही उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। अमर उजाला ने वर्षों से विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के सपनों को नई दिशा देने वाला एक प्रेरक अभियान है। हम इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनकर गर्व का अनुभव कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मंजेश राठी, चैयरमैन एवं हेड, डीएमआर हॉस्पिटल एंड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें