फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जल जीवन मिशन के तहत टैंक न बनने का मुद्दा उठा

Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत रामूवाला गनेश और कमालपुरी खालसा में चौपाल का आयोजन किया गया। रामूवाला गनेश में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक न बनने का मामला उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन डालने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, पर टैंक न बनने से घरों में पानी नहीं मिल रहा। जल निगम के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद आकिब ने कहा कि इस संबंध में शासन को लिखा गया है। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल और सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रामूवाला गनेश में कम वोल्टेज विद्युत आपूर्ति और राशन कार्ड संबंधी शिकायतें भी मिलीं। कमालपुरी खालसा में असुरल जहां ने सरकारी हैंडपंप से गंदा पानी आने की शिकायत की। यहां पेंशन और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। अधिकारियों ने दोनों गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें