फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भावना भारत गैस सर्विस एजेंसी की प्रोपराइटर ने दिया इस्तीफा, गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की भावना भारत गैस सर्विस एजेंसी की प्रोपराइटर रामसखी देवी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को इस्तीफा पत्र भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण अपनी वृद्ध अवस्था का होना बताया है।
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ताओं को रविवार को भी रसोई गैस नहीं मिल सकी। लगातार तीन दिन से परेशान उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी कार्यालय पर हंगामा किया। भावना भारत गैस सर्विस पर सबसे अधिक 18 हजार उपभोक्ता हैं।
उपभोक्ताओं के अनुसार रविवार को सुबह से गैस सिलिंडर के वितरण की घोषणा की गई थी। उपभोक्ता गैस एजेंसी पर सुबह आठ बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए थे, सुरक्षा के लिए पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन शाम पांच बजे तक गैस का वितरण नहीं हुआ। एजेंसी के गेट पर ताला लटका हुआ था, उपभोक्ताओं से वार्ता करने के लिए कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया। शाम होने पर उपभोक्ता निराश होकर वहां से चले गए। बाद में वहां पर एक बिना हस्ताक्षर का नोटिस लगा हुआ मिला, जिस पर लिखा था कि सोमवार को सुबह आठ बजे से गैस का वितरण किया जाएगा। बीपीसीएल कंपनी ने भी न तो ठाकुरद्वारा पहुंचकर गैस का वितरण कराया और न ही एजेंसी की शिकायतों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि गैस वितरण न होने की शिकायत लगातार आ रही है। उन्होंने इस बारे में डीएसओ को अवगत दिया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी सोनू ने बताया कि वह पांच दिन से गैस लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहा हैं। इसी तरह दुल्लापुर पट्टी जाट के शेर सिंह ने कहा कि उन्हें शाम को चार बजे गैस देने का आश्वासन मिला था। ठाकुरद्वारा निवासी जाहिदर ने एजेंसी पर गड़बड़ी की आशंका जताई। ठाकुरद्वारा के वार्ड 17 निवासी इस्लाम ने बताया कि वह तीन दिन से लगातार गैस सिलिंडर लेने के लिए आ रहे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लग रही है। रमजान में परेशानी हो रही है।

इस संबंध में एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में बीपीसीएल के अधिकारी से भी बात की है सोमवार को गैस का वितरण होगा चाहे एजेंसी वाले करें या बीपीसीएल कंपनी वाले। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी की स्वामी राम सखी देवी के इस्तीफा देने की जानकारी मिली है इस्तीफा उन्होंने बीपीसीएल कंपनी के अधिकारियों और डीएसओ को भेजा है उनके स्तर से ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

00000000
बीपीसीएल कंपनी को हैंडओवर हुई जांच
शुक्रवार को भावना भारत गैस सर्विस एजेंसी से रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी होने की शिकायत पर डीएसओ ने रसोई गैस के गोदाम को सील करवा दिया था। एजेंसी की जांच में स्टॉक में कम सिलिंडर भी पाए गए थे। शनिवार को डीएसओ के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह एवं अनिल कुमार, लिपिक अमित कुमार की टीम ने एजेंसी पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच शुरू की। इस बीच बीपीसीएल कंपनी के सेल्स ऑफिसर प्रतीक उपाध्याय ने डीएम और डीएसओ से मिलकर एजेंसी की शिकायत की स्वयं जांच करने की मांग की। इस पर डीएसओ ने जांच को पूर्ति विभाग से हटकर बीपीसीएल कंपनी को हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन



फोटो 4,5 ठाकुरद्वारा नगर की भावना भारत गैस एजेंसी पर गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ता प्रदर्शन करते



संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें