फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस जुलाई को स्थापना दिवस मनाएगा भारत विकास परिषद

Sat, 04 Jul 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारत विकास परिषद शाखा कांठ की बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए परिषद का स्थापना दिवस और अधिष्ठापन समारोह मनाने का निर्णय किया। इसके लिए सर्व सहमति से दस जुलाई की तिथि तय की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम कांठ नगर में पूर्व विधायक स्व. लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के क्रशर स्थित मुकेश माहेश्वरी के कार्यालय पर भारत विकास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन द्वारा अब किए गए सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों को किस प्रकार किया जाना है, इसे लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दस जुलाई को परिषद का स्थापना दिवस और अधिष्ठापन समारोह मनाने का निर्णय लेते हुए तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया। बैठक में शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, वरिष्ठ सदस्य मुकेश महेश्वरी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन शाखा सचिव गौरव बिश्नोई ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सचिन चौहान बंटी, अशोक कुमार बिश्नोई, राजेश शर्मा, दीपक चौहान, सुरेश चौहान, डॉ. भगवान सिंह, प्रद्युमन बिश्नोई, विष्णु अवतार, प्रमोद बिश्नोई, सतपाल सिंह गुर्जर, पंकज चौहान, मोहित माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें