ठाकुरद्वारा। पुलिस ने नगर के बिजली व्यापारी के गोदाम से लाखों की चोरी का सामान खरीदने के आरोपी जनपद बिजनौर के दो दुकानदारों को पकड़ा है। 16 जून को नगर के बिजली व्यापारी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता ने अपने गोदाम से लाखों का विद्युत सामान चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी के आरोप में पुलिस ने व्यापारी के तीन नौकरों को गिरफ्तार किया था । इसमें चोरी का समान खरीदने वाले जनपद बिजनौर के गांव शेरगढ़ निवासी एक दुकानदार का नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आया लेकिन बुधवार को व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर पांच लोगों पर चोरी का विद्युत सामान खरीदने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दो आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। उनसे चोरी का सामान खरीदने के बारे में पूछताछ की जा रही है।