फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने समाधान दिवस में किया हंगामा

Tue, 24 Mar 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को समाधान दिवस में ठाकुरद्वारा सुरजन नगर मार्ग की मरम्मत में खाना पूरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर एसडीएम और एडीएम प्रशासन संगीता गौतम से शिकायत की कि सुरजननगर मार्ग की मरम्मत में खानापूरी की जा रही है सिर्फ बड़े गड्ढे ही भरे जा रहे हैं छोटे गड्ढे छोड़ दिए जाते हैं। इस पर वीडियो में पीडब्ल्यूडी के जेई दौलत सिंह को तलब किया। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र दूसरे जेई का है। यूनियन कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में खर्च की गई धनराशि की भी जांच कराई जाएगी। कितनी धनराशि मरम्मत के लिए आई है और किस हिसाब से खर्च किया जा रहा है। एसडीएम ने जेई
को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। यूनियन इसके अलावा बारिश और तेजा गांव से हुई गेहूं में लाई की फसल का मुआवजा दिलवाने, आलमपुर और ईलर में गौशाला के लिए चारा उपलब्ध कराने, रामूवाला गनेश में गौशाला के चारे के लिए दी गई भूमि में गेहूं की फसल की बुवाई करने की जांच, गांव मधुपुरी पाड़ला एवं नया गांव बहादुरनगर तक टूटी सड़क को ठीक कराने, दूध की दरी पर फट के नाम पर किसानों का शोषण रोकने की भी मांग की गई। यूनियन ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, सोमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, सुमित चौहान, उदय पाल सिंह, रमेश सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें