फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धान क्रय केंद्र प्रभारी ने की अभद्रता, कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में एसडीएम को धान क्रय केंद्र की समस्याएं बताते भाकियू अराजनैतिक के पदा​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलारी। नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में खाद्य विभाग के सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान की तौल किए जाने को लेकर क्रय केंद्र प्रभारी और भाकियू पदाधिकारी में नोकझोंक हो गई।
बुधवार सुबह तहसील में एसडीएम से मिले भाकियू पदाधिकारियों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में किसानों का आक्रोश देख एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर धान की तौल कराई। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की नियमित तौल न होने की वजह से धान उत्पादक किसान परेशान हैं। मंगलवार शाम भाकियू अराजनैतिक से जुड़े कुछ किसान अपना धान तौलने के लिए धान खरीद केंद्र पर पहुंचे। उनका धान न तौले जाने की शिकायत मिलने पर भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। अंकुर चौधरी ने जब धान क्रय केंद्र प्रभारी से धान न तोले जाने की वजह पूछी तब केंद्र प्रभारी ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष के बुलावे पर भाकियू अराजनैतिक के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी, तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मनवीर यादव, राजवीर सिंह यादव, आदि भी तहसील कार्यालय पहुंच गए। सभी पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर केंद्र प्रभारी पर किसानों के प्रति अभद्र व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत पर नगर लेखपाल मनीष कुमार को बिलारी नगर में स्थित धान क्रय केंद्र पर तैनात कर अपनी मौजूदगी में धान की तौल कराने के निर्देश दिए। धान क्रय केंद्र प्रभारी ने किसानों के आरोपों को वेबुनियाद बताते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र पर धान की नियमानुसार तौल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें