फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत पदाधिकारियों ने हाईवे पर तिरंगा यात्रा निकाली

Wed, 28 Jan 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलारी में हाईवे पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। तहसील मुख्यालय के सामने यात्रा पहुंचने पर भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम पर ज्ञापन न लेने आने का आरोप लगाते हुए आगामी दो फरवरी से उनके कार्यालय पर धरना देने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार के नेतृत्व में भाकियू के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद आगरा राजमार्ग स्थित इब्राहीमपुर टोल प्लाजा से तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस यात्रा को भाकियू मंडल अध्यक्ष ने ही झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाए हुए चल रहे थे। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब यह यात्रा तहसील मुख्यालय के सामने हाईवे पर पहुंची तभी भाकियू पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के पालन में जनसमस्याओं संबंधी ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम को सूचना भिजवाई।
भाकियू पदाधिकारियों का आरोप है कि लगभग आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब एसडीएम ज्ञापन लेने नहीं आए तब भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव और बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी ने कार्यकर्ताओं की सहमति लेकर मौके पर ही ऐलान कर दिया कि अब आगामी दो फरवरी से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम बिलारी कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा। भाकियू तहसील अध्यक्ष ने बताया कि किसानों के कर्जे माफ किए जाने हरियाणा की तरह यूपी में गन्ने पर सब्सिडी दिए जाने, छुटटा गोवंशीय पशु पकड़वाए जाने, एमएसपी पर गारंटी कानून और स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाना था।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में चौधरी मनोज कुमार, भानू सिंह यादव, रनवीर सिंह यादव, हाजी माजिद अंसारी, अभिनव चौधरी, डा. अनीस अहमद, रेहान पाशा, रणजीत यादव, रईसपाल यादव, जितेंद्र चौधरी आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उधर एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि भाकियू टिकैत की ओर से उन्हें पूर्व में किसानों की समस्याओं का कोई ज्ञापन देने संंबंधी कोई सूचना नहीं दी गई। जैसे ही उन्हें खबर मिली उस समय वह जरूरी सरकारी कार्य में गए हुए थे। उन्होंने तत्काल तहसीलदार को किसानों का ज्ञापन लेने के लिए भेजा लेकिन तब तक किसान जा चुके थे। एसडीएम के अनुसार वह सदैव किसान संगठनों का पूरा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें