फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 20 फीसदी के लाभ पर साइबर ठगों को बेचे खाते, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों को अपने खाते बेचने के आरोपी नाजिम अली और खिलाफत को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाजिम के खाते 3.52 करोड़ और खिलाफत के खाते में 1.49 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। इन लोगों ने 20 प्रतिशत के लेनदेन पर अपने खाते बेचे थे। एसपी क्राइम सुभाष गंगवार ने बताया कि गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाले कारोबारी ने केस दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने बताया कि जियाना अरोड़ा नाम की एक महिला ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया था। महिला ने खुद को दिल्ली निवासी बताकर कारोबारी से कहा कि वह पांच साल से ट्रेडिंग कर रही है। उन्हें अच्छा मुनाफा कराने का लालच देकर व्हाट्सएप पर लिंक भेज दिया और आईडी-पासवर्ड बनवा कर उनसे करीब 1.64 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, साइबर थाने की पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने मझोला के जयंतीपुर करुला में रह रहे भगतपुर के दौलपुरी निवासी नाजिम और उत्तरखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली के वार्ड 13 नई बस्ती निवासी खिलाफत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस बताया कि उनकी मुलाकात जसपुर निवासी नफीस और उसके बेटे वली से हुई थी। दोनों ने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने जीएसटी व एमएसएमई रजिस्ट्रेशन कराया और बैंक खातों को ठगी के लिए उपलब्ध कराया। आरोपी पिता-पुत्र ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके खाते में जितने भी रुपयों का लेनदेन होगा। उसका 20 प्रतिशत उन्हें दिया जाएगा। मंगलवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
-
नाजिम के खाते में सात और खिलाफत के खाते में छह राज्यों से आई रकम
मुरादाबाद। साइबर थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि नाजिम और खिलाफत के खाते में कारोबारी के खाते तो रकम ट्रांसफर हुई है। साथ ही जांच में यह भी बात सामने आई कि नाजिम के खाते में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत सात राज्यों से 3.52 करोड़ रुपये आए हैं। अलग-अलग जिलों में इसके खिलाफ 13 शिकायतें दर्ज हैं। जबकि खिलाफत के खाते में छह राज्यों से 1.49 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके खिलाफ नौ शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन

00
गिरोह में विदेशी लोग भी शामिल
मुरादाबाद। साइबर ठगों के इस गिरोह में विदेशी लोगों के शामिल होने का शक है। पुलिस टीम जसपुर निवासी नफीस और उसके बेटे वली की तलाश में जुटी है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें