फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदेश में सबसे दमदार म्हारी छोरियों के दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को सोनकपुर स्टेडियम में हो गया। 13 मंडलों व दो स्पोर्ट्स कॉलेजों की 104 खिलाड़ियों के बीच मुरादाबाद मंडल की बेटियां छा गईं। मुरादाबाद की पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में सबसे ज्यादा पांच पदक जीते। इनमें चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन

अन्य कोई भी मंडल इतने पदक नहीं ले पाया। मेरठ, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, अयोध्या मंडल व स्पोर्ट्स कॉलेजों की पहलवानों को चार-चार पदक, देवीपाटन, गोरखपुर, मंडल को दो-दो पदक व सहारनपुर मंडल को एक पदक जीतने में सफलता मिली। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने पहलवान बेटियों को सम्मानित किया।
43 किलो भार वर्ग में मुरादाबाद की वैष्णवी प्रथम, कानपुर की स्वाति द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज की शिवानी व मिर्जापुर की खुशबू संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 46 किलो भार में वाराणसी की नेहा पाल प्रथम, कानपुर की रोशनी द्वितीय, अयोध्या की आकांक्षा व सहारनपुर की आरजू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

49 किलो भार में स्पोर्ट्स कॉलेज की कविता प्रथम, देवीपाटन की सुप्रिया द्वितीय, वाराणसी की रेशमा व गोरखपुर की सौम्या तृतीय रहीं। 53 किलो में मेरठ की डॉली प्रथम, अयोध्या की आंचल द्वितीय, गोरखपुर की हर्षिता व वाराणसी की रंजना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 57 किलो में अयोध्या की मनु यादव प्रथम, वाराणसी की रिया द्वितीय, देवीपाटन की रोली व मिर्जा की भूमि राजपूत तृतीय रहीं।
आरएसओ नरेश चंद यादव, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अजय पाठक, कुश्ती संघ के सचिव पवन सिंह सिसोदिया, कोच गोविंद यादव आदि मौजूद रहे। निर्णायकों में राजकुमार मिश्रा, गोरखनाथ यादव, रामसजन यादव, दीपक यादव, आंचल, भारती बघेल, संगीत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


यह भी बनीं विजेता
61 किलो भार वर्ग
पलक मलिक - मुरादाबाद - प्रथम
खुशी यादव - मिर्जापुर - द्वितीय
अंशिका - स्पोर्ट्स कॉलेज - तृतीय
जोया - कानपुर - तृतीय

65 किलो भार वर्ग
अनामिका - स्पोर्ट्स कॉलेज - प्रथम
रेनू - मेरठ - द्वितीय
ख्वाहिश - मिर्जापुर - तृतीय
अंजलि - मुरादाबाद - तृतीय

69 किलो भार वर्ग
आयुषी - मुरादाबाद - प्रथम
सोना - अयोध्या - द्वितीय
अनीता - कानपुर - तृतीय
वंशिका - मेरठ - तृतीय

73 किलो भार वर्ग
तराना -मुरादाबाद - प्रथम
खुशबू - मेरठ - द्वितीय
लक्ष्मी गुप्ता - वाराणसी - तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें