मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब करीब 90 दिन तो वहीं सीबीएसई की परीक्षा में लगभग 80 दिन का समय शेष है। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी प्रतिदिन एक सैंपल पेपर तीन घंटे के समय में हल करें। इससे संबंधित विषय के अच्छे से याद करने के अलावा समय प्रबंधन में भी सहूलियत मिलेगी। रविवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने यह बात अमर उजाला कार्यालय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी की रणनीति विषय पर हुए संवाद कार्यक्रम में कही।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों का मेरिट में आना एक या दो अंकों पर निर्भर करता है। इसके लिए विद्यार्थियों को किसी भी टॉपिक का अच्छे से याद होना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए विद्यार्थियों को सवाल बिंदुवार तरीके से लिखने चाहिए। प्रमुख बिंदुओं को हाईलाइट करना चाहिए। जब विद्यार्थी के पास प्रश्नपत्र आता है तो उसे सवालों को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है। पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए रणनीति इन्हीं 15 मिनट में बनानी चाहिए। प्रयास करें कि जिस सेक्शन को हल कर रहे हैं, उसके सभी सवाल एक साथ हल होने चाहिए। इससे परीक्षक को उत्तर पुस्तिका जांचने में आसानी होती है और अच्छे अंक पाने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।
इन बिंदुओं का रखें ध्यान
- परीक्षा का तनाव न लेकर इसे उत्सव की तरह लें।
-गति और सटीकता में सुधार के लिए स्टॉप वाच का उपयोग करें
- दीर्घ उत्तरीय सवालों को हल करने के लिए प्वाइंट बनाएं
- उत्तर लिखने से पहले प्रश्न से समझें कि वह क्या मांग रहा है, उसके हिसाब से सटीक जवाब दें
- उत्तर को हेडिंग फिर, सब हेडिंग में बांट लें। फिर फ्लो चार्ट से हल करें
-
अंग्रेजी का पेपर हल करते समय व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्याकरण की गलती होने पर परीक्षक अंक काट लेता है। खासकर बहुविकल्पीय प्रश्नों को याद करते समय गंभीर रहें। क्योंकि इन प्रश्नों से 20 अंक मिलते हैं। एनसीसी में 30 अंक के अति लघु उत्तरीय सवाल आते हैं। इसके लिए तीनों सेना, एनसीसी के नियम, हथियार, विदेश नीति आदि टॉपिक महत्वपूर्ण हैं।
जगदीश चंद्र, हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज
सामाजिक विज्ञान विषय में मानचित्र के सवाल महत्वपूर्ण होते हैं। इनसे विद्यार्थी को दस अंक मिलते हैं, जो मेरिट बढ़ाने में मददगार होते हैं। वर्णात्मक एक और वर्णात्मक 2 में से 40 अंक के सवाल आते हैं। लगातार अभ्यास करने से अपनी कमियां पता चल जाती हैं। बिना झिझके शिक्षक से समाधान मांगेंगे तो परीक्षा के समय तक सभी कमियां दूर हो जाएंगी।
गोविंद सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी
डायग्राम विज्ञान विषय की आत्मा हैं। डायग्राम बनाने से आपका टॉपिक स्पष्ट हो जाता है। तीन और पांच अंक के सवालों को हल करते समय फ्लो चार्ट जरूर बनाएं। इससे परीक्षक समझ जाता है कि विद्यार्थी को टॉपिक आता है। सैंपल पेपर हल करने से प्रश्नों के जवाब लिखने का अभ्यास हो जाता है। इससे पता चल जाता है कि किस सवाल को लिखने में कितना समय लगेगा।
विवेक शर्मा, आरआरके स्कूल
गणित प्रैक्टीकल विषय है। इसके फार्मूला और पैटर्न पर लगातार अभ्यास ही सफलता दिलाता है। इसलिए एक-एक प्वाइंट पर ध्यान देना जरूरी है। उत्तर पुस्तिका जांचते समय स्टेप मार्किंग की जाती है। इसलिए चरणबद्ध तरीके से उत्तर लिखें, ताकि परीक्षक आसानी से अंक दे सके। टिग्नोमेट्री की कुछ एप्लीकेशन पर ध्यान देना जरूरी है। लीनियर इक्वेशन, नंबर सिस्टम, स्टेटेटिक्स, प्रोबेबिलिटी के सवाल महत्वपूर्ण होते हैं।
धीरज गुप्ता, रानी प्रीतम कुंवर स्कूल
रसायन विज्ञान में विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सूत्र को रटकर नहीं, बल्कि लिखकर समझें। क्योंकि रसायन विज्ञान में थ्योरी के साथ न्यूमेरिकल के प्रश्न भी आते हैं। इन्हे हल करने के लिए फार्मूला के साथ रिएक्शन याद होने चाहिए। भौतिक रसायन में नियम, सिद्धांत और गणनाओं को दो से तीन बार लिखकर अभ्यास कर लें। प्रयोगात्मक परीक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसके विद्यार्थी को 30 अंक मिलते हैं।
योगेंद्र सिंह, कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा
अर्थशास्त्र में राष्ट्रीय आय, बजट और जनसंख्या के टॉपिक से सवाल आते हैं। बहुविकल्पीय सवाल भी तब आसानी से हल कर पाएंगे, जब दीर्घ उत्तरीय सवालों को अच्छे से याद किया हो। इसके लिए पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें। कोशिश करें कि सप्ताह में दो प्रश्नपत्र एक विषय के हल हो जाएं। इससे पैटर्न को समझने में आसानी होगी।
अनुराधा, लक्ष्मी नारायण जगदीश सरन इंटर कॉलेज
12वीं के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान में सभी टॉपिक को समान महत्व देना होगा। अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए उन अध्यायों से शुरुआत करें, जिनमें अधिक अंक मिलने की संभावना रहती है। मैग्नेटिज्म, सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, करंट इलेक्टि्रसिटी और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन जैसे टॉपिक को ध्यान से पढ़ें।
मोहम्मद बिलाल, विल्सोनिया स्कॉलर्स होम्स
24सीटीके10..सैनी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलती टीम। संवाद