फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दसवीं में दशक का सबसे अच्छा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड में जिले में हाईस्कूल का परिणाम पिछले दस सालों में इस बार सबसे अच्छा रहा। 2016 में जिले में 90.16 फीसदी छात्र उत्तीण हुए थे। वहीं इस बार परीक्षा देने वालों छात्राें में से 94.07 फीसदी ने परीक्षा पास कर ली। 2021 में कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। पिछले साल हाईस्कूल में 91.99 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली थी।
विज्ञापन

हालांकि, इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस साल गिरावट आई है। जिले में इंटरमीडिएट में इस बार 83.36 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीण हुए हैं। वहीं पिछले साल 86.81 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार परीक्षा परिणाम में 3.45 फीसदी की गिरावट आई है। 2021 में कोरोना महामारी के कारण इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी नहीं हो सकी थीं।
विज्ञापन


बीते एक दशक का जिले का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम
वर्ष हाईस्कूल इंटरमीडिएट
2016 90.16 92.33
2017 79.78 77.89
2018 84.24 82.13
2019 85.82 79.62
2020 89.78 78.11
2021 कोरोना काल कोरोना काल
2022 89.55 88.13
2023 91.96 81.62
2024 91.99 86.81
2025 94.07 83.36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें