फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मधुमक्खियों ने महिला पर किया हमला, घायल

Sat, 14 Mar 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। घर के ही छज्जे में लगे छत्थे से निकले मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक महिला पर हमला कर उसे काटकर गंभीर से घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां से घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


छजलैट के गांव सराय खूजर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद के घर के छज्जे मे काफी दिन से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है।
शुक्रवार को उनकी पत्नी राजिम जहां (37) घर में कुछ काम कर रही थीं। इस बीच अचानक छत्ते से निकले मधुमक्खियों के झुंड ने राजिम जहां पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो परिजन दौड़े, लेकिन तब तक मधुमक्खियां उसे काटकर घायल कर चुकी थीं। परिजनों ने जैसे-तैसे राजिम जहां को कमरे में बंद कर मधुमक्खियों से बचाया। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने राजिम का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें