फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यात्रियों को जंगल में ले जाकर लूटा

Sat, 14 Mar 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में गन्ना समिति कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार देर शाम चंदौसी जाने के लिए एक वाहन की प्रतीक्षा कर रहे दो यात्रियों को पिकअप सवारों ने जंगल में ले जाकर नकदी छीन ली। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक युवक ने अपने को थाना बिलारी के स्योंडारा गांव निवासी तेजपाल और दूसरे ने थाना बिलारी के मल्लपुर सिधारी गांव निवासी आकाश बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस हजार रुपये नकद, एक मोबाइल और कारपेंटर का मोबाइल भी बरामद कर लिया।
संभल के थाना बनियाठेर के मऊ अस्सू गांव निवासी आरिफ और उसके गांव का ही नेमचंद जयपुर में कारपेंटरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे दोनों जयपुर से बस से बिलारी पहुंचे। पिकअप चालक ने गन्ना समिति के सामने पिकअप रोकी और दोनों कारपेंटरों को यह कहते हुए बैठा लिया कि वह चंदौसी जा रहा है। आरिफ के अनुसार पिकअप चालक और उसका एक अन्य साथी पिकअप को तेज गति से चलाते हुए चंदौसी रोड पर ले जाने की बजाए स्योंडारा रोड की ओर ले गए और समाथल गांव के जंगल में ले जाकर दोनों को पिकअप से नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें