फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैसेंजर ट्रेन से कटकर चादर विक्रेता की मौत

Sat, 01 Aug 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद से चंदौसी को जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला निवासी चादर विक्रेता फुरकान अली (52) की मौत हो गई। नगर से सटे ग्राम जैतपुर पट्टी के पास रेलमार्ग पर चादर विक्रेता के रक्तरंजित शरीर से सिर अलग पड़ा देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई और रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जम गई।
विज्ञापन



रेल हादसा शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे होना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक फुरकान अली से पेशे से चादर बेचने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीसा के अलावा दो बेटे जीशान, रिहान और दो बेटियां शीबा और गुलनाज हैं। परिजनों ने बताया कि फुरकान अली शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से बाहर निकले थे जिसके एक घंटे बाद ही पता चला कि जैतपुर पट्टी के पास से मुरादाबाद की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है जिसके बाद परिजन पहुंचे और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंची और रेल हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है लेकिन जब परिजनों ने लिखित तहरीर देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने अनुरोध किया तो पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप कर बैरंग लौट गई। वहीं गमगीन माहौल में शुक्रवार की शाम चादर विक्रेता के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

मुरादाबाद से चंदौसी की दिशा में जा रही पैसेंजर ट्रेन को कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर रुकना भी था इसलिए पहले से ही चालक ने गति कम कर दी थी। जब रेल चालक को दूर से कोई व्यक्ति नजर आया तो उसने ट्रेन की गति और कम कर दी थी और हॉर्न भी बजाया। यहां तक कुछ महिलाओं ने चिल्लाते हुए सचेत किया था लेकिन फुरकान अली पर कोई असर नहीं हुआ और ट्रेन की चपेट में आ गए, यह बात भी सामने आई है रेल हादसे में जान गंवाने से पहले फुरकान अली ने किसी से पानी भी मांग कर पिया था।
विज्ञापन

रेल हादसे में जान गंवाने वाले चादर विक्रेता फुरकान अली मूल रूप से क्षेत्र के ही ग्राम ढकिया जुम्मा के रहने वाले थे और वह लगभग 25 साल से कुंदरकी के वार्ड छह मोहल्ला नूरुल्ला में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे क्योंकि उनकी ससुराल भी कुंदरकी की ही है। आकस्मिक रेल हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गमजदा परिजनों को पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम नबी अहमद खान, आसिफ कुरैशी, बशीर अंसारी के साथ सगे संबंधियों और रिश्तेदारों ढाढ़स बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें