फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस में भी मिलने लगेंगे बेडरोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद सभी रेल मंडलों ने एक बार फिर ट्रेनों में बेडरोल, कंबल आदि सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब तक मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में पांच अप्रैल से (14310) देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस मे भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह सुविधा देना बंद कर दिया था। रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर ट्रेन (14321-22), (14311-12) आला हजरत एक्सप्रेस, (14319-20) बरेली-इंदौर एक्सप्रेस, (14307-08) प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, (14317-18) देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, (14313-14) बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में बेडरोल सुविधा शुरू की गई है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बहुत जल्द यह सुविधा (12401-02) नंदा देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पुराना बेडरोल का स्टाक खराब हो गया था। ऐसे में बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद रेलवे ने नए बेडरोल तैयार कराए हैं, जोकि यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें