भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम उदावाला निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर एवं ननद पर विभिन्न आरोप लगाकर भगतपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम भोलानंगला निवासी महिला के अनुसार 4 मार्च 2024 को उसका विवाह भगतपुर क्षेत्र के ग्राम उदावाला निवासी नौशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसके गाली गलौज व मारपीट करते थे। आरोप है कि 5 दिसंबर की सुबह उसके पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की व उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला ने चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद