फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के गिरे बीम, पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण

Sat, 02 May 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लाकड़ी फाजलपुर में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में शटरिंग टूटने से बीम गिर गए। इसका कारण आंधी को बताया जा रहा है। कई लोग निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर में गिरे बीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाकड़ी फाजलपुर में चौहानों वाली मिलक के पास बन रहे कन्वेंशन सेंटर में बृहस्पतिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निर्माणाधीन ढांचे की शटरिंग अचानक जवाब दे गई और बीम भरभराकर नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि जिस समय बीम गिरे उस वक्त कोई मजदूर नहीं था।

विज्ञापन


घटना के पीछे आंधी को वजह बताया जा रहा है, लेकिन यह दलील कई सवाल भी खड़े कर रही है। बताया गया कि तेज हवा के कारण शटरिंग को सहारा दे रहीं बल्लियां हिल गईं, जिससे बीम का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरे। मगर सवाल यह है कि क्या महज एक आंधी से करोड़ों की परियोजना की शटरिंग फेल हो सकती है।

निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और तकनीकी मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 810 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस कन्वेंशन सेंटर का टेंडर पिछले साल जुलाई-अगस्त में जारी हुआ था। काम सितंबर से शुरू हुआ और ठेका एमए डेवलपर्स कंपनी को मिला।
विज्ञापन


इस कन्वेंशन सेंटर का इस्तेमाल विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वैवाहिक समारोह के लिए किया जाएगा। वर्तमान में शहर में सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक मात्र स्थान पंचायत भवन है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक रजनीश जायसवाल को तलब कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। शुरुआती सफाई में परियोजना प्रबंधक ने शटरिंग की बल्लियां ढीली होने को कारण बताया है, जिससे बीम का भार संभल नहीं पाया और वह नीचे आ गए।

वहीं अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि संचालन बाद की बात है, फिलहाल निर्माण का जिम्मा सीएमडीएस कंपनी का है। उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें