फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रील प्रतियोगिता में बी.कॉम की छात्रा साक्षी ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव मथाना स्थित राजकीय महाविद्यालय कांठ में शासन के सेवा संकल्प अभियान तथा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में हुए सकारात्मक बदलावों को रील के माध्यम से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से रील प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नजाकत हुसैन ने किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए रील तैयार कीं। महाविद्यालय द्वारा इन रीलों को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया। प्रतियोगिता में बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आराध्या सिंह ने द्वितीय स्थान और बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर के छात्र विवेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन संगोष्ठी हुई। जिसमें प्राचार्य डॉ. नजाकत हुसैन और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. नरेश कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव तथा समाज में जागरूकता फैलाने के उपायों पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यालय अधीक्षक राजकुमार ने नशा मुक्ति अभियान से संबंधित एक व्यावहारिक घटना साझा करते हुए नशे के सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौमी प्रिया ने किया। डॉ. विनीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें