फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरेली के युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी में किराये के मकान में रह रहे बरेली के युवक सोनू शर्मा (27) ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बरेली जिले के फतेहगंज निवासी सोनू शर्मा कोतवाली क्षेत्र में घास मंडी में अपनी मां सुधा शर्मा और पत्नी शिवा शर्मा के साथ किराये के मकान में रहता था। वह बुध बाजार स्थित कपड़ा की दुकान पर नौकरी करता था। मंगलवार को दुकान बंद होने के कारण वह अपने कमरे में ही मौजूद था। रात करीब 10 बजे सोनू कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गया। परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग आ गए और उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू ने आत्महत्या क्यों की है। इस बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें