फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव: अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष महासचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने-अपने नामांकनपत्र दाखिल कर दिए हैं। मतदान 15 मई को होगा और मतगणना 16 मई को होगी।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव कमेटी के सामने अध्यक्ष पद के लिए सोमपाल सिंह, अनिल पाल सिंह और महासचिव पद के लिए गोपाल कृष्ण और हर स्वरूप सिंह ने अपने अपने नामांकनपत्र दाखिल किए हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए पूनम पाल और माधुरी ने नामांकनपत्र भरे हैं।
उपाध्यक्ष के तीन पद हैं। इसके लिए ध्रुव कुमार सक्सेना, नीरज कुमार पाठक, अनूप भारती और अशोक कुमार ने पर्चे दाखिल किए हैं। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए अभिषेक भारद्वाज, दीपांकर शर्मा, गुंजन सक्सेना और अनिल कुमार ने नामांकनपत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

सदस्य कार्यकारिणी के 12 पदों क लिए रवि कुमार वर्मा, देश बंधु, सत्यपाल सिंह, सीमा सक्सेना, गुंजन गुप्ता, दरबारी सिंह, वीरेंद्र कुमार चौहान, गुलफशा, अनुराधा सिंह, रविता चौधरी, रंजीत सिंह, राहुल कुमार,अजय कुमार, नितिन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन फारुक अहमद निजामी, कार्यवाहक चेयरमैन ललित अरोड़ा, सदस्य रमाशंकर टंडन, सत्य प्रकाश भटनागर के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष हर प्रसाद, महामंत्री सरदार प्रकाश वीर सिंह, डीजीसी सिविल अजय कुमार गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें