फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने नए न्यायाधिकारी का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील के ग्राम न्यायालय में शुक्रवार दोपहर नए न्यायाधिकारी कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए न्यायाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय में लगभग दो वर्ष तक तैनात रहे न्यायाधिकारी अशोक कुमार का तबादला हो जाने के बाद उनके स्थान पर नए न्यायाधिकारी कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह आए हैं। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार कोषाध्यक्ष जबर सिंह, नवाब हुसैन, विक्रांत कुमार, मोहित सिंह, उस्मान अली आदि ग्राम न्यायालय पहुंचे और नए न्यायाधिकारी को बुके देकर उनका स्वागत किया। तहसील बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि बिलारी तहसील में आने वाले थाना कुंदरकी, मैनाठेर और सोनकपुर के ग्राम न्यायालय स्तर के वादों की पत्रावलियां सुनवाई के लिए जिला कचहरी से ग्राम न्यायालय बिलारी में स्थानांतरित कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें