फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट में गांगन नदी के पुल पर खड़ा दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अब छजलैट क्षेत्र में कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के पैतृक गांव शेरपुर ऐत्मादपुर के पास स्थित गांगन नदी के पुल पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा ग्रामीणों ने किया है। अचानक सामने आए तेंदुए की कार सवार युवकों ने वीडियो भी मनाई है।
विज्ञापन


निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने बताया कि निघि के रहने वाले कुछ युवक बृहस्पतिवार की देर शाम कार से अपने गांव जा रहे थे। जब यह अलीपुरा खालसा-कोठी मार्ग स्थित उनके गांव शेरपुर ऐत्मादपुर से आगे गांगन नदी के पुल के करीब पहुंचे तो यहां उन्हें पुल पर तेंदुआ दिखाई दिया। बताया कि कार रोककर युवकों ने अंदर बैठकर ही तेंदुए की वीडियो भी बना ली। कुछ देर रहने के बाद तेंदुआ पुल से उतर कर चला गया। तब कार सवार आगे बढ़े और उन्होंने गांव में इसकी जानकारी दी। बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हांलाकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

...फोटो सं. 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें