फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने पांच वकीलों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार दोपहर तहसील परिसर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में चयन प्रक्रिया के अनुसार पांच वरिष्ठ वकीलों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने इस वर्ष प्रदेश बार काउंसिल से वर्ष 2010 में पंजीकृत हुए सीओपी धारक पांच वरिष्ठ वकीलों रईस अहमद पाशा, आरिफ मोहम्मद पाशा, विनय कुमार यादव, अशोक कुमार और मोहम्मद आसिफ को तहसील बार की एल्डर कमेटी ने सम्मानित किया। तहसील बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार ने बार एसोसिएशन के पांच पूर्व अध्यक्षों हाजी कमाल अकबर, रामकुमार सिंह यादव, भगवान सरन माथुर, चौधरी अजयपाल सिंह और चेतन्यपाल सिंह तथा बार संगठन संचालन में विशेष सहयोग करने वाले नबाव हुसैन व अवधेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन सुनील कुमार ने किया। समारोह में प्रमोद कुमार शर्मा, अनोद कुमार सिंह, जबर सिंह, तेज प्रताप सिंह चौहान, कुंवरपाल सिंह, परमजीत सिंह, सौरभ चौधरी, बिशन सिंह, मनोहर सिंह मौर्य, इकबाल हुसैन, यशवंत सिंह सैनी, आशीष शर्मा व एसपी सिंह राघव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें