फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक मैनेजर ने दी तहरीर, रेलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी में चेन पुलिंग के बाद स्टेशन मास्टर और प्वाइंट्समैन से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब महिला बैंक मैनेजर ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उनकी बहन चंदौसी से उस ट्रेन में बैठी थीं और अमरोहा जा रही थीं। मौसम बिगड़ने के कारण वह अपनी बहन को कुंदरकी स्टेशन पर ही लेने पहुंच गई थीं। वहां स्टेशन स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। उन्होंने स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील मुरादाबाद जीआरपी से की है।
एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उन्होंने सीओ जीआरपी अमिल वर्मा को जांच की जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को कुंदरकी स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और प्वाइंट्समैन की तरफ से भी मारपीट के मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने बताया कि कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन रुकी। कुछ देर रुकने के बाग सिग्नल मिलने पर जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तभी किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। चेन पुलिंग की वजह जानने के लिए रेलकर्मी राजीव कुमार को भेजा गया तो वहां पर चार युवकों ने पूछताछ के दौरान रेलकर्मी से ही गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।
विवाद होने पर स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देखकर युवक भड़क गए, पहले स्टेशन मास्टर के हाथ मोबाइल छीन लिया और बाद में मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपी युवक से महिला बैंक मैनेजर की कार में बैठकर वहां से चले गए।

वर्जन
स्टेशन स्टाफ ने आरोप लगाया था कि मारपीट करने वाले बैंक मैनेजर की कार में बैठकर चले गए। इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसके बाद महिला की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें