फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कमर्चारियों ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार के बजट में दो बैंकों के निजीकरण और एलआईसी कंपनी में 74 प्रतिशत विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने के विरोध में बैंक कर्मचारियों द्वारा इंडियन बैंक के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जो सुबह दस से शाम छह बजे तक चला। जिसमें 15 और 16 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष जेपी सरन ने कहा कि सरकार ने बजट में दो बैंकों का निजीकरण करने का प्रस्ताव रखा है। तमाम निजी बैंक राष्ट्रीयकरण के बाद भी बंद हो चुके हैं। बाद में इन बैंकों का सरकारी बैंकों में विलय किया गया है। जिस कारण बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों का पैसा बच सका है। हमारा संगठन लगातार बैंकों के निजीकरण का विरोध कर रहा है। सरकारी बैंकों को प्राइवेट हाथों में न सौंपा जाए। श्रम कानूनों में बदलाव न किया जाए। बैंकों की बहुत बडी राशि बडे़ पूंजीपतियों पर ऋण के रुप में है। जिसकी वसूली के लिए सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। बैंकों के शुद्ध लाभ में से एनपीए को बट्टे खाते में डाल रही है। सरकार बैंकों के एनपीए की वसूली के लिए कानून बनाए। इस मौके पर नवनीत कुमार, एसपी सिंह, धर्मराज, आशुतोष शर्मा, महमूद हुसैन कुरैशी, ओमप्रकाश सिंह, एसके पांडे, जगराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें