फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी है अल्पसंख्यक विभाग में छात्रवृत्ति धांधली का सरगना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर के स्कूलों में हुई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का मुख्य आरोपी एक बैंक कर्मचारी है। एसआईटी के जांच अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी ने स्कूल संचालकों से संपर्क कर बैंक में फर्जी बैंक खाते खोल दिए गए और छात्रवृत्ति को ठिकाने लगा दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को एसआईटी की टीम दोबारा मुरादाबाद व रामपुर पहुंची। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह ने रामपुर के स्वार व मसवासी स्थित स्कूलों में जांच की। इसके बाद मुरादाबाद में अमरोहा गेट स्थित बैंक में जांच को पहुंची। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में मुख्य आरोपी एक बैंक कर्मचारी पकड़ में आया है। आरोपी ने स्कूलों के संपर्क में आने के बाद छात्रवृत्ति को ठिकाने लगाने का ताना बाना बुना। रामपुर के मसवासी व स्वार क्षेत्र के स्कूलों के नाम पर मुरादाबाद के अमरोहा गेट स्थित बैंक में फर्जी बैंक खाते खोल दिए। इसके बाद फर्जी बैंक खातों में छात्रवृत्ति को स्थानांतरण कर ठिकाने लगा दिया। इसी कर्मचारी ने फर्जी बैंक खातों से छात्रवृत्ति को निकालने वाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसआईटी को मौके पर नहीं मिले स्कूल
मुरादाबाद। एसआईटी रामपुर में हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में लगी है। टीम ने रामपुर के मसवासी व स्वार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि चार स्कूल ऐसे है, जो मौके पर नहीं मिले और उनके नाम पर बच्चों को छात्रवृत्ति जारी कर दी गई। इन सभी के बैंक खाते मुरादाबाद के अमरोहा गेट बैंक में खोले गए थे। छात्रवृत्ति को ठिकाने लगाने के लिए पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया। एसआईटी की जांच मामले की जांच में अभी भी जुटी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग के छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी एक बैंक कर्मचारी है। जांच में पूरा मामला सामने आया है। आरोपी ने ही अमरोहा गेट स्थित बैंक में फर्जी खाते खोल दिए थे। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एके सिंह, एसआईटी इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें