फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक शाखा प्रबंधक से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। किसान सहकारी समिति बेरनी के दो कर्मचारियों पर शराब के नशे में अमरपुरकाशी स्थित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक से अभद्रता व धमकी देने का आरोप है। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में कार्रवाई के लिए थाना बिलारी पुलिस और सहायक निबंधक को पत्र भेजा है। उधर, एसडीएम ने इस मामले में बिलारी पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अमरपुरकाशी के बैंक शाखा प्रबंधक बाबूलाल चक्रवर्ती की ओर से बैंक महाप्रबंधक, सहायक निबंधक सहकारिता, एडीओ सहकारिता, थाना अध्यक्ष बिलारी और अमरपुरकाशी चौकी प्रभारी को भेजे पत्र में कहा है कि संभल जिले में आने वाले किसान सेवा सहकारी समिति बरेनी के आंकिक और सहायक आंकिक ने अमरपुरकाशी शाखा से ऋण लिया है। ऋण की निर्धारित किस्त की धनराशि दोनों समिति कर्मियों के वेतन से काटी जाती है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक का आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर तीन बजे बेरनी समिति के दोनों कर्मचारी शराब पीकर अमरपुरकाशी बैंक शाखा में आए, जब उनके वेतन खाते से ऋण की धनराशि काटने के बारे में बताया, तब दोनों ने गालियां देनी शुरू कर दीं और अभद्रता भी की। बिलारी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर शनिवार दोपहर बाद ब्लॉक बिलारी के एडीओ सहकारिता अनिल कुमार ने एसडीएम से मिलकर पूरा घटनाक्रम बताया। एसडीएम ने थाना बिलारी प्रभारी को निर्देश दिए कि शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांचकर रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें