फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा हुआ बांग्लादेशी सद्दीक

Tue, 13 Oct 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से देश में घुसे बांग्लादेशी नागरिक सद्दीक को सजा पूरी होने के बाद सोमवार को जिला जेल से रिहाई मिल गई। सद्दीक को एक साल पहले संभल जिले की बहजोई थाना पुलिस ने 14 विदेश अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



अदालत ने उसे एक साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे संभल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संभल पुलिस की टीम उसे लेकर बांग्लादेश बार्डर को रवाना हो गई है। ताकि बार्डर से उसे बांग्लादेश निर्वासित किया जा सके।सद्दीक पुत्र नूरकाजी निवासी गोपाल गंज बांग्लादेश को बहजोई पुलिस ने 12 अक्तूबर 2014 को गिरफ्तार किया था।


सद्दीक बिना पासपोर्ट और बिना वीजा के अवैध रूप से देश में घुस आया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सद्दीक को सूचना मिलने के बाद धर दबोचा था। एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की थी। सद्दीक के आतंकी संगठनों से लिंक की आशंका में आईबी ने भी उसे फिल्टर किया था। लेकिन उसका किसी आतंकी संगठन से कोई लिंक उजागर नहीं हुआ था। जिसके बाद सद्दीक की गिरफ्तारी महज 14 विदेश अधिनियम में की गई थी।
विज्ञापन



अदालत ने उसे एक साल की सजा सुनाई थी जो रविवार रात को पूरी हो गई। इसके बाद सोमवार को उसे जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन उसे आजाद करने के बजाए पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है ताकि सद्दीक को उसके देश बांग्लादेश निर्वासित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें