फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में रामपुर और उत्तराखंड के अंडों पर रोक, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Mon, 18 Aug 2025 12:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुरादाबाद प्रशासन ने उत्तराखंड व रामपुर से आने वाले चिकन और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया है। छजलैट व पाकबड़ा से 35 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में अंडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने उत्तराखंड और रामपुर से शहर आने वाले चिकन व अंडे को प्रतिबंधित कर दिया है। जब तक इन क्षेत्रों की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा। रामपुर जिले के बिलासपुर में मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अन्य जिलों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छजलैट ब्लाॅक के पांच पोल्ट्री फार्मों के मुर्गों और मुर्गियों की जांच की लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद छजलैट और पाकबड़ा के पोल्ट्री फार्मों से 35 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

जिले में 26 पोल्ट्री फार्म हैं। सतर्कता बरतने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है। इस मामले में डीएम ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रामपुर से आने जाने वाले चिकन और अंडे पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन ने उत्तराखंड और रामपुर से आने वाले चिकन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति ने पुष्टि की कि उत्तराखंड और रामपुर की तरफ से अंडे लाने और भेजने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि मुरादाबाद अभी तक की जांच में सुरक्षित है।

वैसे बर्ड फ्लू वाले क्षेत्र की निगेटिव रिपोर्ट आने में कम से कम तीन माह लग जाएंगे। यह प्रतिबंध कई माह तक जारी रहेगा। उत्तराखंड और रामपुर से काफी मात्रा में चिकन और अंडे आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें