फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पशु के अवशेष मिलने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, चौकी में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के फरीदपुर- उमरी सब्जीपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांगन तिराहा पुलिस चौकी में हंगामा किया। थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें कुछ लोग बाइकों से अवशेष रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह फरीदपुर के गांव उमरी सब्जीपुर मार्ग पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बोरी में कुछ अवशेष हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर लोग जुट गए। बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन दिवाकर, रजत ठाकुर, गोविंद राजपूत, सोनू, अंकित, सचिन, सूरज गांगन तिराहा पुलिस चौकी पर पहुंच गए और उन्होंने चौकी इंचार्ज से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह आ गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिससे पता चला कि कुछ लोग बाइक से आए और अवशेष रखकर गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मौके पर गोकशी होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। किसी ने बोरी में खाल भरकर यहां लाकर रखा है। पुलिस टीम पूरा सच सामने लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें