फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह लाख का बाहुबली, सवा दो लाख का सुल्तान

Sun, 11 Sep 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीवुड में कायम बाहुबली का दबदबा जानवरों के बाजार में भी बरकरार है। बकरीद पर सजे जानवरों के बाजारों में बाहुबली की धूम मची है। पंजाब से लाए गए इस कटरे की कीमत ग्यारह लाख है। जो बाजार का सबसे महंगा कटरा है। जबकि सुल्तान की कीमत सवा दो लाख लगी है। फिलहाल अभी बाहुबली को ग्यारह लाख का खरीदार नहीं मिल सका है।  
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना से लाए गए 1655 किग्रा वजन के कटरे का नाम बाहुबली है। पंजाब से इसे लाने के लिए टाटा 407 का सहारा लिया गया। पिछले दो दिन से इसे अलासतपुरा में दो कुएं वाली मस्जिद के पास रखा गया है। जिसे देखने के लिए भीड़ लगी रही।

असालतपुरा निवासी तौसीफ कुरैशी बताते हैं कि बाजार में बेचने के लिए पंजाब से बाहुबली के साथ सुल्तान भी लाया था। सुल्तान सवा दो लाख में बिक गया। इसका वजन 1100 किग्रा था। बाहुबली की कीमत ग्यारह लाख लगाई है। चार से पांच लाख में इसे खरीदने के लिए कई ग्राहक सामने आ चुके हैं। बाहुबली को देखने के लिए हर वक्त भीड़ लगी रहती है।   
विज्ञापन



पीता है बीस लीटर दूध, खाता है सेब
 बाहुबली का खुराक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ फाइटर खली से कम नहीं है। बाहुबली रोजाना बीस लीटर दूध पीता है। जबकि बीस किग्रा सेब खा जाता है। यही नहीं दोनों टाइम खाने के बाद वह दो लीटर कोल्ड ड्रिंक्स भी पीता है। 

दो दिन से देखने को लगा है तांता
 जानवरों का बाजार हो या फिर मुस्लिम मोहल्ला। हर जगह बाहुबली की चर्चा है। दो दिन से उसे देखने के लिए तांता लगा हुआ है। उसे देखने के लिए शहर के कई मोहल्लों से लोग असालतपुरा पहुंच रहे हैं। यहीं भीड़ अधिक होने पर बीस रुपये टिकट तक लगाना पड़ा।

बाहुबली ने पहन रखा है मुकुट
 बाहुबली के सजावट में भी कोई कमी नहीं है। माथे पर मुकुट लगा है तो पेट पर आकर्षक रिबन। जिसे देखने के लिए लोग बाहुबली को घेरे रहते हैं। 

बकरों में पैंसठ हजार का सुल्तान
 कटरों में भले ही बाहुबली की धमक हो लेकिन बकरों में सुल्तान की बादशाहत हैै। ईदगाह रोड पर लगे जानवरों के बाजार में बकरे सुल्तान की कीमत पैंसठ हजार रुपये है। असलापुरा निवासी मुन्ना के मुताबिक बकरे का वजन करीब 95 किग्रा है। वहीं बकरे शाहरुख की कीमत तीस हजार है। जबकि वजन साठ किलो है। 

बाजार में मेंडा और दुम्बा भी 
जानवरों के बाजार कटरा और बकरे के अलावा ऊंट, मेंड और दुम्बा भी हैं। रामपुर के बाजपुर से आए इश्तियाक चौधरी ने बताया कि बाजार में मेंडा भी खरीदा जा रहा है। इसकी कीमत बीस हजार से तीस हजार तक है। वहीं दुम्बा की कीमत आठ हजार से पंद्रह हजार रुपये हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें