मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश राज्सय मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्गों में महिला और पुरुष वर्ग में अलग अलग मुकाबले खेले गए। पुरुष डबल्स (40) में मुरादाबाद के जितेंद्र सिंह और नोएडा के रविंद्र सिंह ने आगरा के अमित और विनोद को हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी बबलू कुमार रहे।
65 आयु वर्ग के पुरुष डबल्स के फाइनल में गाजियाबाद के डॉ एमएल कौशिक और सुधीर गोयल की जोड़ी ने लखनऊ के एचके आब्दी और आगरा के एचएस तारकर की जोड़ी को हराया।
इसके अलावा पुरुष सिंगल्स (65) में आगरा के एचएस तारकर ने गाजियाबाद के सुधीर गोयल ने हराया। पुरुष डबल्स (60) में कानपुर के गुरुचरन सिंह और पंकज गुप्ता की जोड़ी ने बहराइच के अनिल सिंह राणा और राकेश सिंह को हराया। पुरुष सिंगल्स (60) में गाजियाबाद के संजय श्रीवास्तव ने वाराणसी के आरएन सरकार को हराया। पुरुष डबल्स (55) में मेरठ के अरुण कुमार और राजकुमार ने बरेली के डॉ दीदार सिंह और मृदुल बत्रा को हराया। महिला सिंगल्स (55) में गाजियाबाद की रेखा सिंह ने ममता रानी यादव को हराया। पुरुष सिंगल्स (55) में आगरा के राहुल पालिवाल ने लखनऊ के शिशिर संगल को हराया। मिक्स डबल्स (50) में लखनऊ के विवेक और कानपुर की सीके दत्ता की जोड़ी ने नोएडा के अनिल कुमार भटनागर और ममता रानी यादव को हराया। पुरुष डबल्स (50) में लखनऊ के विवेक ने अनिल सिंह को हराया। मिक्स डबल्स (45) में कानपुर के अतुल और लखनऊ की सुषमा ने गाजियाबाद के सुनील और रेखा को हराया। पुरुष डबल्स (45) में कानपुर के अनिल श्रीवास्तव और प्रयागराज के अनुराग शर्मा की जोड़ी ने कानपुर के अर्जुन और अतुल को हराया। महिला सिंगल्स (45) में लखनऊ की सुषमा ने गाजियाबाद की डॉ प्राची सिंघल को हराया। पुरुष सिंगल्स (45) में कानपुर के अनिल श्रीवास्तव ने बहराइच के आशुतोष कमल को हराया। मिक्स डबल्स (40) में बदांयू के दीपक भारद्वाज और सीमा ने अरविंद चौधरी और स्मिता को हराया। पुरुष सिंगल्स (40) में कानपुर के शुभम चड्डा ने रामपुर के नितिन मेहरा को हराया। मिक्स डबल्स (35) में प्रयागराज के सीजे वेस्ले और कानपुर की मधुमिता मिश्रा ने गाजियाहाद के अनुज भास्कर और अदिति पटवाल को हराया। महिला डबल्स (35) में कानपुर की मधुमिता मिश्रा और लखनऊ की सुषमा ने मुरादाबाद की मेघा और सोनी बरनावल को हराया।