फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर की दिनदहाडे़ लूट

Thu, 02 Feb 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में ताड़ीखाना परसादी लाल रोड स्थित एक मकान में बदमाशों ने सास बहू को नशा सुंघाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया है। घटना के समय घर में सास बहू घर में मौजूद थे।
विज्ञापन


जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सास की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  

सिविल लाइंस के ताड़ीखाना निवासी सुंदरलाल पारकर रोड पर चाय का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी सरस्वती, बेटे सुनील, सचिन, रोहित और सचिन की पत्नी ममता हैं। सुनील बिलारी के धर्मपुर स्थित सिंडिकेट बैंक में कर्मचारी है, जबकि सचिन निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


रोहित अपने पिता के साथ चाय के ठेले पर रहता है। बुधवार को परिवार के लोग अपने अपने काम पर गए थे, घर में सरस्वती और ममता ही मौजूद थी। दोपहर में घर में बदमाश घुसे और सास-बहू को नशा सुंघाकर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और हजारों रुपये का कैश लूटकर भाग गए।

दोपहर दो बजे रोहित घर पहुंचा तो उसने दोनों महिलाओं को बेहोश देखा। सरस्वती ग्राउंड फ्लोर बेहोश पड़ी थी। जबकि बहू ऊपरी मंजिल पर बेहोश मिली  रोहित की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। इसके बाद  पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रोहित ने बताया कि देर शाम तक मां और भाभी को होश नहीं आया है, उनके होश में आने के बाद घर में रखी कुल नकदी और ज्वैलरी के बारे में जानकारी हो सकेगी। एएसपी यशवीर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गई है।

पुलिस का कहना है कि जिस तरह घटना हुई है उससे लगता है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बदमाशों को सास बहू जानती थी। तभी उन्होंने दोनों को अंदर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें