फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट

Mon, 24 Apr 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई। इस संबंध में बजरंग दल के पदाधिकारी ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। 
विज्ञापन


बजरंग दल के महानगर संयोजक विशाल द्रविड ने बताया कि सोशल साइट फेसबुक पर अजीत नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैे।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। इस संबंध में आरोपी से फे सुबक पर ही शिकायत की गई। आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माना। पूछताछ पर आरोपी ने फेसबुक पर बताया कि वह बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन


आरोपी की इस आपत्तिजनक पोस्ट से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता में रोष व्याप्त है। कार्यवाहक एसओ धीरज सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें