फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं सदी के पहले दिन जन्मे बच्चे बनेंगे मिलेनियम वोटर

Wed, 22 Nov 2017 12:53 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदान के लिए शपथ लेतीं छात्राएं एवं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
21वीं सदी के पहले दिन यानी एक जनवरी 2000 को जन्मे बच्चे मिलेनियम वोटर बनेंगे। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे। इन वोटरों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इन्हें ‘आई एम द मिलेनियम वोटर आफ इंडिया’ के विशेष बैज और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

एक जनवरी 2018 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने प्रदेश के हर जिले से ऐसे बच्चों की सूची मांगी हैं, जो एक जनवरी 2000 को पैदा हुए हैं। इसका मकसद इन बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।
विज्ञापन


इन्हें मिलेनियम वोटर बनाना है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया गया है। एक जनवरी 2000 को जन्मे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इन बच्चों को मिलेनियम वोटर बनाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018 पर ‘आई एम द मिलेेनियम वोटर आफ इंडिया’ के बैज से सम्मानित होंगे। साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। एसीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि एक जनवरी 2000 को सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें