कांठ। नगर स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया है। इसी के साथ विधायक ने क्षेत्र के आए लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की।
यहां विधायक ने बैठक के दौरान कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, संविधान की मजबूती, संघर्ष, समानता का प्रतीक है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर देश और समाज हित के लिए कार्य करें। उन्होंने गांव-मोहल्लों में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम करने का आह्वान सपा कार्यकर्ताओं से किया। इसी के साथ विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। किसी बिजली के स्मार्ट मीटरों, अधिक रिडिंग के बिलों, खराब मीटरों, जर्जर लाइनों की समस्या रखी तो कोई राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर विधायक के समक्ष पेश हुआ। जिस पर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा। बैठक में सपा के जिला महासचिव फुरकान अली, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अतीकुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद, विधानसभा अध्यक्ष नाजिम सैफी, युवा सपा नेता आरिफ मलिक, हरपाल सिंह यादव, अरशद चौधरी, मुजीब राणा, अमजद अली, अंजार चौधरी, डॉ. दानिस, जय प्रजापति आदि रहे।