फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैग में तमंचा रखकर क्लास में पहुंच गया बी फार्मा का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के एक संस्थान में बी फार्मा का छात्र तमंचा लेकर क्लास में पहुंच गया। अन्य छात्रों ने तमंचा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने दो और छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर ही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शिक्षण संस्थान में छात्र बीफार्मा कर रहा है। शनिवार को छात्र बैग में तमंचा रखकर क्लास में पहुंच गया। इसके बाद वह अपने दो दोस्तों को तमंचे के बारे में बताने लगा था। छात्रों ने तमंचे को बैग से निकालकर देखना शुरू कर दिया। एक-एक कर कई छात्रों ने तमंचे को अपने हाथ में लिया। क्लास शुरू हुई तो छात्र ने तमंचे को बैग में रख लिया। इसी बीच अन्य छात्रों ने बैग में रखे तमंचे के बारे टीचर को बता दिया। इसकी जानकारी संस्थान प्रशासन को दी गई। संस्थान प्रशासन सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा छात्र और उसके दो सहपाठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीनों छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें