फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा बोलने वाले आजम सपा दंगल पर चुप

Sat, 31 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छोटे-मोटे मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाले कैबिनेट मंत्री आजम खां ने चाचा-भतीजा के दंगल पर चुप्पी साध ली। वह शुक्रवार बेटा के साथ शाम शहर के जामा मस्जिद स्थित हमसफर मैरिज हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक में हुए। जहां वह बेहद खामोशी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


न कोई राजनीतिक बयान दिया और न ही सपा की मौजूदा हालात पर चर्चा की। खाना खाकर बिना कुछ कहे रामपुर रवाना हो गए। लेकिन उनकी खामोशी कई सवाल कर गए। हमसफर मैरिज हाल में शुक्रवार शाम पीतल कारोबारी सैयद आरिज हसन की ओर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

प्रोग्राम में शहर चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया था। इसमें कैबिनेट मंत्री आजम खां बेटे अदीब आजम के साथ पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के आने की सूचना पर मीडिया की भीड़ जुट गई। वह सीधे मैरिज हाल में दाखिल हुए। जहां मेजबान से मिलने के बाद एक कमरे में कुछ लोगों के साथ खाना खाया।
विज्ञापन


वह करीब चालीस मिनट प्रोग्राम रहे लेकिन किसी तरह राजनीति गुफ्तगू नहीं की। न तो पार्टी के घमासान पर कुछ बोला और न ही पीएम मोदी पर निशाना साधा। यहां से निकलने के बाद कार में बैठे और सीधे रामपुर चले गए।

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सवाल दागकर जवाब के लिए कुरेदा भी लेकिन वह कुछ भी नहीं बोले। इस दौरान जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, सहारनपुर के सरफराज खां, सर्जन डा. एके सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें