फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की कोर्ट में पेशी, 2008 के छजलैट बवाल का है मामला

Fri, 24 Jul 2020 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

  • सीतापुर जेल से कड़ी सुरक्षा में मुरादाबाद कोर्ट लाए गए पिता पुत्र
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के छजलैट के बारह साल पुराने हाईवे जाम और बवाल के मामले में आरोपी आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की एडीजे दो/ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में शुक्रवार  बारह बजे पेश हुए है। इस प्रकरण में आजम की पेशी की चलते कचहरी परिसर छावनी में तब्दील हो गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी सुरक्षा का जायजा लेने कचहरी पहुंचे।
विज्ञापन


मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा आजम की गाड़ी चेक करने के मामले में विवाद हुआ था। इस दौरान सपा नेताओं ने रोड को जाम कर दिया था और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में पुलिस ने आजम समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

कोर्ट में आजम की पेशी के चलते सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। इसे लेकर पुलिस और वकीलों में नोकझोंक भी होती रही। बिलारी विधायक इरफान, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को भी पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कचहरी परिसर में हंगामा का माहौल बना रहा। कोर्ट में सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें