मंगलवार रात आजम खां रामपुर आ गए और एक बार फिर अपने करीबियों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आजम खां मंगलवार रात में ही अपने करीबी गुड्डू मसूद से मिलने उनके घर पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां मंगलवार रात रामपुर पहुंचे। इसके बाद वो मंगलवार शाम जेल से रिहा हुए गुड्डू मसूद से मिलने उनके घर भी पहुंचे।
विज्ञापन
करीब सवा दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खां लगातार अपने करीबी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिल रहे हैं तो वहीं आजम खां अखिलेश यादव से दूरी बनाए हुए हैं।
आजम-अखिलेश के बीच की ये दूरी इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि दोनों ही एक दूसरे से किसी भी प्रकार की नाराजगी से इंकार कर रहे हैं, लेकिन दोनों नेता एक साथ करीब भी नजर नहीं आ रहे हैं। आजम खां लखनऊ गए और विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेकर वापस आ गए।
विज्ञापन
लखनऊ में भी आजम खां और अखिलेश के बीच की दूरी नजर आई। इसके बाद मंगलवार रात आजम खां रामपुर आ गए और एक बार फिर अपने करीबियों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आजम खां मंगलवार रात में ही अपने करीबी गुड्डू मसूद से मिलने उनके घर पहुंचे।
इससे पहले रविवार को भी आजम खां ने जेल में गुड्डू मसूद से मुलाकात की थी। गुड्डू मसूद शत्रु संपत्ति को लेकर दर्ज मामले में आरोपी हैं। वह 26 अगस्त 2020 से वह जेल में बंद थे और मंगलवार को जेल से रिहा हुए हैं।