फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम पर जयाप्रदा का वार, बोलीं-सजा मिल रही है क्योंकि उसने गरीबों का दिल दुखाया

Fri, 02 Aug 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
Jaya Prada - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने शुक्रवार को रामपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आजम खान मुसलमानों के नाम पर राजनीति करके अपार संपत्ति इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया और मदरसा आलिया की बेशकीमती किताबें अपने जौहर विश्वविद्यालय में ले गए। 

विज्ञापन


जया प्रदा ने कहा कि मदरसा आलिया वही यूनिवर्सिटी है जहां मौलाना मोहम्मद अली जोहर ने शिक्षा प्राप्त की थी। रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर संस्थान जो मुसलमानों के लिए खुला था, उसे भी आजम खान ने बंद कर दिया। उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए ग्राम में पब्लिक स्कूल खोल दिया।  

आजम खान के जिला प्रशासन और सरकार पर बदले की भावना के साथ काम करने का आरोप लगाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए जया प्रदा ने कहा कि आज जितने भी किसानों ने मुकदमे दर्ज किए हैं वह सभी मुसलमान है। इंसाफ की पुकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजम खान देश को गुमराह करने के लिए मुसलमानों का नाम लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जयाप्रदा ने कहा कि अल्लाह आज आजम खान को सजा दे रहा है, क्योंकि उसने कल गरीबों का दिल बहुत दुखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें