फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी के समक्ष पांचवीं बार पेश हुए आजम, कहा जितनी जानकारी है उतनी बता चुका हूं 

Sat, 12 Oct 2019 04:01 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमों की विवेचना कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को सांसद आजम खां से पांचवीं बार लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। बाद में महिला थाने से बाहर आए सांसद ने कहा कि पता नहीं उनको बार-बार क्यों बुलाया जा रहा है। उनके पास जितनी भी जानकारी थी वह दे चुके हैं। दो बार मेरी पत्नी और बेटों से पूछताछ हुई। दस्तावेज भी उपलब्ध करा चुके हैं। अब उन्हें थाने में बुलाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। बता दें कि एसआईटी ने शनिवार को विधायक नसीर खां और लेखपाल महिपाल को तलब किया है। 

विज्ञापन


आजम खां पर आलियागंज के 26 किसानों की पौने चार बीघा जमीन कब्जाने का आरोप है। इस आरोप में उनके खिलाफ अजीमनगर थाने में लगभग 28 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों को खारिज किए जाने की मांग को लेकर आजम खां ने हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। कोर्ट ने आजम खां की गिरफ्तारी पर 24 अक्तूबर तक के लिए रोक लगा रखी है। 

उन्हें आदेश है कि वह जांच में पुलिस को सहयोग करें और बुलाने पर जाएं भी। शुक्रवार को पांचवीं बार बयान दर्ज कराने महिला थाने पहुंचे आजम से एएसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ आशुतोष तिवारी और इंस्पेक्टर दिनेश गौड़ ने लगभग दो घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


एसआईटी ने आज विधायक नसीर खां को किया है तलब

रामपुर। आलियागंज प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार को विधायक नसीर खां और लेखपाल महिपाल को तलब किया है। एसआईटी ने शुक्रवार को लेखपाल आनंदवीर को तलब किया था, लेकिन वह अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें