फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालतें बंद, आजम खां, जयाप्रदा के मामले की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। न्यायिक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को अदालतें और कचहरी बंद कर दी गई। जिस कारण अन्य केसों के साथ ही छजलैट बवाल प्रकरण और अभिनेत्री जयाप्रदा से संबंधित केस में भी सुनवाई नहीं हो पाई। इन दोनों केसों में सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कचहरी में न्यायिक कार्य शुरू हो गया था। इसी दौरान न्यायिक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। जिससे कचहरी में खलबली मच गई। जिला जज देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने कचहरी और न्यायालयों को दो दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। अब सोमवार से न्यायिक कार्य शुरू होंगे। एमपी/ एमएलए स्पेशल न्यायाधीश की अदालत में शुक्रवार को छजलैट के बारह साल पुराने हाईवे जाम और बवाल केस में सुनवाई होनी थी, लेकिन अदालत बंद होने से सुनवाई टल गई। अब सोमवार को न्यायिक कार्य होंगे। एडीजे 2 के एडीजीसी मुनीष भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को सांसद आजम खां से संबंधित दो मामलों में सुनवाई होनी थी। उन्होंने बताया कि एक छजलैट हाईवे बवाल और दूसरा मामला अभिनेत्री जयाप्रदा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का है। आजम खां के अधिवक्ता ने वीडियो कॉलिंग से पेशी कराने के लिए अर्जी दाखिल की है। जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें