अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होन के फैसला आने के बाद दिवान के बाजार में रूटमार्च करते भारत तिव?
मुरादाबाद। अयोध्या पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई अपील और इंतजाम का असर दिखाई दिया । फैसले के बाद भी लोगों में सद्भाव की बयार बहती नजर आई। लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खुले दिल से सम्मान किया।
फैसले के बारे में जानकारी देते हुए नागफनी क्षेत्र में रहने वाले मजाहिर अली ने कहा कि कोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते हैं। यह देश का मामला है। देश में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। देश की बेहतरी के लिए यह जरूरी है। इसके अलावा नावेद अली ने कहा कि जो फैसला हुआ है, अच्छा हुआ है। इस फैसले को सभी लोगों को मानना चाहिए और भाईचारे की भावना के साथ रहना चाहिए। कहारे का मंदिर मोहल्ले में रहने वाले रहमत अली कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो है, उसे सभी लोगों को मानना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में पहले की तरह ही अमन चैन का माहौल है। स्थानीय निवासी आलोक सैनी ने बताया कि फैसले को सभी ने स्वीकार किया है। फैसले को लेकर न तो किसी ने खुशी न ही गम का इजहार किया। सत्य प्रकाश ने बताया कि सत्यप्रकाश ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई अपील का भी असर दिखाई दिया और भाईचारे की भावना कायम रही।