मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में रविवार को अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबला रुकमणी क्रिकेट एकेडमी ने डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें रुकमणी एकेडमी ने 67 रनों से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रुकमणी एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने 71 और अभिषेक चौधरी ने 69 रन बनाए। डीपीजीएस एकेडमी की ओर से आलम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीजीएस एकेडमी की टीम 34.2 ओवरों में 190 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए आलम ने 73 और अब्दुल कादिर ने 41 रनों का योगदान दिया। रुकमणी एकेडमी की ओर से अरबाज मंसूरी ने तीन और आर्यन चौधरी ने दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में निश्चल चहाल व रईस हसन, स्कोरर श्रीकांत व विनय रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान नितिन गुप्ता, बदरूद्दीन सिद्दीकी, सुबोध गुप्ता, सार्थक गुप्ता, प्रदीप टंडन, अजय पाठक, यश शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, योगेंद्र गौतम, अमन लिट आदि मौजूद रहे।