मुरादाबाद। टाटानगर (जमशेदपुर) में चल रहे मास्टर टेनिस टूर्नामेंट एमटी-200 में मुरादाबाद के खिलाड़ी अवनीश रस्तोगी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जयंत शाह को 6-0, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। डबल्स में अवनीश व विजय वर्मा की जोड़ी ने सेमीफाइनल जीत लिया है और फाइनल में दस्तक दी है।
संजीव सराफ व अरविंद झा की जोड़ी को सेमीफाइनल में 6-4, 6-2 से हराया है। अवनीश का कहना है कि जमशेदपुर टाटानगर में अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन से मान्यता प्राप्त यह पहला टूर्नामेंट है। इसे कोल इंडिया कंपनी स्पॉन्सर कर रही है। झारखंड टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केके सिंह का सहयोग खिलाड़ियों को मिल रहा है। फाइनल में अवनीश और विजय वर्मा की जोड़ी से पदक की उम्मीद है।